मुंगेर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को अवैध रूप से हथियार बनाने बनाने वाले दो कारखानों का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बरदाह गांव में छापेमारी कर दो मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद जसीम और मोहम्मद सब्बन को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों अपने घर में हथियार बनाकर अन्य स्थानों में बेचा करते थे।
उन्होंने बताया कि यहां से पुलिस ने दो पिस्तौल, दो ड्रिल मशीन तथा बड़ी मात्रा में हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले सामान बरामद किए हैं। पुलिस दोनों गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।
dharmpath.com dharmpath