बिहार में 2 बेटियों की हत्या, पत्नी पर जानलेवा हमले के बाद आरोपी फरार (लीड-1, शीर्षक में संशोधन के साथ)

सासाराम, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बुधवार देर रात अपनी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी और पत्नी को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से गला काटकर फरार हो गया। महिला का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बिक्रमगंज के थाना प्रभारी मोहम्मद अकरम ने गुरुवार को बताया कि मृतकों की पहचान तान्या (13) और तनु (11) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान ललित के रूप में की गई है। उसका एक बेटा भी है, जो बुधवार को एक रिश्तेदार के यहां गया हुआ था।

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक, ललित पिछले कई दिनों से गहरे तनाव में दिख रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493