बिहार में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

बिहारशरीफ, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिवाली के दिन बुधवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक व्यक्ति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सिलाव बाजार में दिवाली के मौके पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान तीन-चार की संख्या में आए अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी, जबकि एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया।

सिलाव के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने गुरुवार को बताया कि मृतकों की पहचान सिलावडीह निवासी नीरज सिंह के बेटे विवेक सिंह और पूर्व वार्ड पार्षद प्यारे राऊत के बेटे लवली सिंह के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि घायल आनंद सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493