पटना-बिहार में हाल के दिनों में जिस तरह पुलों, पुलियों और संपर्क पथों के ध्वस्त होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, उन्होंने इस विकास मॉडल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था दोनों संदेह के घेरे में हैं। बिक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि बक्सर से एक और चिंताजनक खबर सामने आ गई।
बक्सर जिले के इटाढ़ी रेलवे गुमटी पर 26 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) उद्घाटन के मात्र चार दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया। पाया संख्या 5 पूरी तरह ढह जाने से स्थानीय प्रशासन ने पुल पर आवागमन बंद कर दिया और इसे लोहे की प्लेटों से ढक दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है. उन्होंने सरकार पर कमीशनखोरी और घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। बिहार में लगातार पुलों के गिरने की घटनाओं के बीच यह नया मामला सामने आया है, जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath