बिहार में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

बक्सर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार देर रात धावा बोलकर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

राजपुर के थाना प्रभारी राकेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर रात लक्ष्मण डेरा गांव में पहुंचे बदमाशों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में अंगौरा गांव निवासी मनोज सिंह और लक्ष्मण डेरा गांव निवासी रामबचन राजभर और उनका पोता संतोष राजभर भी शामिल है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना देर रात की है, जब गांव के सभी लोग सो रहे थे। मृतकों के परिजनों की ओर से अब तक कोई बयान नहीं दिया गया है, जिससे हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से गांव में लोग डरे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493