बिहार में 399 कॉर्टन अवैध शराब बरामद, 1 गिरफ्तार

बेगूसराय, 1 मई (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने 399 कॉर्टन (पेटी) अवैध विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बेगूसराय, 1 मई (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने 399 कॉर्टन (पेटी) अवैध विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मंझनपुर कोला बहियार गांव में एक ट्रक और पिकअप के साथ 399 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां शराब की खेप वाहनों से उतारी जा रही थी।

नीमा चांदपुर के थाना प्रभारी पिंटू कुमार झा ने बताया कि मौके से एक पिकअप वैन और एक ट्रक भी बरामद किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान खगड़िया जिला निवासी रामबाबू कुमार के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बरामद शराब हरियाणा निर्मित है और हरियाणा से ही चोरी-छिपे बेगूसराय लाई गई थी।

उल्लेखनीय है कि बिहार में किसी भी प्रकार की शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493