बिहार में 6 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

अररिया, 18 मई (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा से गुरुवार तड़के एक व्यक्ति को 900 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। बरामद हेरोइन की कीमत छह करोड़ रुपये आंकी गई है।

बथनाहा क्षेत्र में तैनात एसएसबी 56वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट मुनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र के पगडेरा चौक के पास चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति के पास से 900 ग्राम हेराइन बरामद की गई। बरामद हेरोइन दो अलग-अलग पॉकेट में रखे हुए थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के मोरांग निचासी लाल बहादुर सरदार के रूप में की गई है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रुपये आंकी गई है। कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493