बिहार में 8 और जनसभाएं करेंगे मोदी

पटना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा के तीसरे और चौथे चरण के मतदान से पहले आठ अन्य जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

इस जानकारी के बाद उन अटकलों को विराम लग गया है जो 16 अक्टूबर को बक्सर, पालीगंज और वैशाली में मोदी की जनसभाओं के रद्द होने के बाद से लगाई जा रही थीं। इन तीनों जगहों पर 28 अक्टूबर को मतदान होना है।

भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि मोदी तीसरे चरण के मतदान से पहले चार और चौथे चरण के मतदान से पहले भी इतनी ही रैलियों को संबोधित करेंगे।

मोदी 25 अक्टूबर को सारण, वैशाली, नालंदा जिलों में जनसभाएं करेंगे। सीवान और बक्सर में 26 अक्टूबर को उनकी रैली होगी।

प्रधानमंत्री 27 अक्टूबर को बेतिया, मोतिहारी और सीतामढ़ी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बिहार में चौथे चरण में 55 विधानसभा सीटों के लिए पहली नवंबर को मतदान होगा।

मोदी ने पहले व दूसरे चरण के मतदान से पहले बिहार में 11 रैलियों को संबोधित किया। इन चरणों में विधानसभा की 81 सीटों के लिए मतदान हो चुके हैं।

भाषण देने की कला में माहिर मोदी की योजना पहले बिहार में 40 सभाएं करने की थी। हाल के दिनों में किसी प्रधानमंत्री ने इतनी रैलियों को संबोधित नहीं किया है।

लेकिन, मोदी की कुछ रैलियों के रद्द होने के बाद उनके विरोधी महागठबंधन ने लगातार कहा कि ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि भाजपा मान चुकी है कि वह चुनाव हार रही है।

इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए दो या तीन बार से अधिक बिहार का दौरा नहीं किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493