बेतिया, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमाबल (एसएसबी) के जवानों ने 90 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है।
चनपटिया के थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने शनिवार को बताया कि एसएसबी 40वीं बटालियन के उपनिरीक्षक बंटी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम जमुनिया टोला क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे घेरकर बाद में पकड़ लिया गया। तलाशी लेने के दौरान उसके पास से प्लास्टिक के पैकेट में 90 ग्राम हेराइन बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान चनपटिया निवासी मंटू महतो के रूप में की गई है।
झा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर मंटू ने स्वीकार किया है कि वह नेपाल से भारत में हेरोइन की तस्करी करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
dharmpath.com dharmpath