बिहार : मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 12 जून (आईएएनएस)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने शुक्रवार को मुंगेर के एक होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

निगरानी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बांका जिले के अमृत कुमार ने मुंगेर के टैम्पल ऑफ हैनिमैन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज से वर्ष 2007-2012 सत्र की पढ़ाई की थी। प्रमाण पत्र के एवज में कॉलेज के प्राचार्य सरयुग कुमार ने उससे 65 हजार रुपये की मांग की थी।

छात्र ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी। निगरानी विभाग ने पूरे मामले की सत्यता की जांच के बाद शुक्रवार को प्राचार्य को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक अली अंसारी ने बताया कि निगरानी की टीम गिरफ्तार प्राचार्य को लेकर पटना रवाना हो गई है जहां प्राचार्य से पूछताछ की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493