बिहार : यात्री बस से 15़5 किलोग्राम चरस बरामद

मोतिहारी, 29 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को एक यात्री बस से 15़ 5 किलोग्राम चरस बरामद किया है। बरामद चरस की कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 ए पर सिकरहना पुल के समीप वाहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक यात्री बस में रखे एक बैग से 15़ 5 किलोग्राम चरस बरामद किया गया। उक्त बस बिहार-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल से आ रही थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, क्योंकि बैग का भी दावेदार अब तक सामने नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त मादक पदार्थ नेपाल से लाया जा रहा था और फिर बिहार सहित देश के अन्य क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जाती। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493