बिहार : राजगीर में मंत्रिपरिषद की बैठक में 32 प्रस्तावों को मंजूरी

बिहारशरीफ, 17 जनवरी (आईएएनएस)। मगध की राजधानी रहे राजगीर में मंगलवार को बिहार मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक हुई, जिसमें कुल 32 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

पटना से करीब 100 किलोमीटर दूर नालंदा जिले में पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच बसे राजगीर में मंगलवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार शाम यहां पहुंच गए थे। वहीं कई मंत्री मंगलवार को बस पर सवार होकर यहां पहुंचे।

एक अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को राजगीर के कन्वेंशन हॉल में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 32 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक को लेकर राजगीर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए।

मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां राजगीर वन्यप्राणी सफारी का शिलान्यस करेंगे और वन विभाग के नवनिर्मित अतिथिगृह का उद्घाटन भी करेंगे।

यह पहला मौका नहीं है जब बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक राजधानी से बाहर राजगीर में हुई है। इसके पहले भी 29 दिसंबर, 2009 को राजगीर के शांति स्तूप परिसर में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी।

बिहार के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का यह विशेषाधिकार है कि वह मंत्रिपरिषद की बैठक कहां करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493