बिहार : राज्यसभा के लिए शरद, मीसा व राम जेठमलानी चुने गए

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। बिहार में राज्यसभा चुनाव में सत्ताधारी महागठबंधन की ओर से जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, आऱ सी़ पी़ सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती भी निर्विरोध विजयी घोषित किए गए हैं।

एक अधिकारी के अनुसार, राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की तिथि के दिन किसी का नाम वापस नहीं लिए जाने के बाद सभी उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

लालू की पुत्री मीसा पिछले लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से चुनाव हार गई थी।

राज्यसभा के लिए बिहार की पांच सीटें रिक्त हुई थीं और पांच लोगों ने ही नामांकन का पर्चा दाखिल किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार गोपाल नारायण सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

बिहार विधान परिषद चुनाव में जद (यू) की ओर से गुलाम रसूल बलियावी, सी़ पी़ सिन्हा और राजद की ओर से कमरे आलम और रणविजय सिंह निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के तनवीर अख्तर और भाजपा के अर्जुन सहनी और विनोद नारायण झा भी निर्वाचित हुए हैं।

विधानपरिषद चुनाव के लिए सात सीटें रिक्त हुई थीं और सात लोगों ने ही पर्चा भरा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493