बिहार : रालोसपा ने सांसद अरुण और विधायक ललन को निलंबित किया

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने अपने एक सांसद अरुण कुमार और विधायक ललन पासवान को शुक्रवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने अपने एक सांसद अरुण कुमार और विधायक ललन पासवान को शुक्रवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

रालोसपा केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का घटक दल है। निलंबित किए गए दोनों नेताओं ने कहा था कि पार्टी अपनी राह से भटक गई है।

रालोसपा के प्रधान महासचिव शिवराज सिंह की ओर से जारी बयान के अनुसार, पार्टी की अनुशासन समिति के प्रमुख और सांसद राम कुमार शर्मा की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रीय परिषद ने लोकसभा सदस्य अरुण कुमार और विधायक ललन पासवान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर निलंबित करने का फैसला लिया है।

बयान में कहा गया है कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुशवाहा को भी निलंबित किया गया है।

दूसरी तरफ, सांसद अरुण कुमार अपने निलंबन को ‘अवैध’ बता रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह निलंबन अवैध है और इसकी कोई प्रासंगिकता नहीं है, क्योंकि पार्टी की राष्ट्रीय समिति ने 17 अगस्त को ही उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी प्रमुख के पद से हटा दिया है।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल के रूप में 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ने वाली रालोसपा का बिहार में तीन लोकसभा सीटों पर कब्जा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अरुण कुमार को बिहार रालोसपा के अध्यक्ष पद से हटा दिया था तथा पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया था। इसके बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए हैं।

गौरतलब है कि 17 अगस्त को पटना में आयोजित एक बैठक में पार्टी के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष और जहानाबाद से सांसद अरुण कुमार गुट ने उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया था तथा सांसद अरुण कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493