बिहार : रालोसपा सांसद पर संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

सीतामढ़ी, 11 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का सिलसिला शुरू हो गया। सीतामढ़ी के सांसद और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के नेता रामकुमार शर्मा के खिलाफ सोमवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया।

सीतामढ़ी (सदर) के अनुमंडल पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने यहां बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर थाना में सांसद के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला दर्ज कराया गया है।

उन्होंने कहा कि सांसद पर आरोप है कि रविवार की शाम स्थानीय परिसदन में चुनाव तिथि की घोषणा के बाद अपने सांसद निधि से उपलब्ध कराए गए एंबुलेंस वाहन सेवा का उद्घाटन कर उसे रवाना किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493