बिहार : रेलगाड़ी की टक्कर में ऑटो चालक की मौत

सहरसा, 5 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के सहरसा जिले में गुरुवार को एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलगाड़ी और ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सहरसा रेलवे स्टेशन के समीप सरवा ढाला रेलवे क्रॉसिंग से एक ऑटो चालक अपने वाहन को लेकर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस पहुंच गई।

इस घटना में ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पड़ोसी जिला मधेपुरा के सिकंदर चौधरी के रूप में की गई है। रेलवे पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493