बिहार : रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा धंसा, मजदूर की मौत

सासाराम, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत के दौरान एक हिस्सा धंस गया, जिसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वे वहीं काम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, गया-मुगलसराय रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन के समीप गौरक्षणी ओवरब्रिज की मरम्मत के दौरान ओवरब्रिज का एक हिस्सा धंस गया। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। अभी कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से गया-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493