बिहार : लूट के दौरान डकैतों ने 4 लोगों को गोली मारी

छपरा, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में डकैतों ने एक घर में जमकर लूटपाट की और विरोध करने पर चार लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात 15-20 की संख्या में डकैतों ने हसनपुरा गांव निवासी मोहम्मद खलिक अंसारी के घर पर धावा बोल दिया। इन सबों ने घर की छत के सहारे घर में प्रवेश किया और लूटपाट शुरू कर दी। डकैतों ने अटैची, ट्रंक और आलमीरा तोड़कर गहने, नकदी और अन्य सामानों समेत लाखों की संपत्ति लूट ली।

इस दौरान, विरोध करने पर डकैतों ने चार लोगों को गोली मार दी और फरार हो गए।

गड़खा के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने मंगलवार को बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छोपमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493