बिहार विधानसभा चुनाव ‘टर्निंग प्वाइंट’ : नड्डा

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने यहां शनिवार को कहा कि बिहार में हो रहा विधानसभा चुनाव प्रदेश की राजनीति के लिए ‘टर्निग प्वाइंट’ साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलेगी।

नड्डा ने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि यहां के लोग संकुचित विचारों और छोटे-छोटे मुद्दे से ऊपर उठकर विकास के लिए इच्छुक नजर आ रहे हैं।

नड्डा ने कहा, “चुनाव प्रचार के दौरान देखने से यह स्पष्ट है कि बिहार के लोग राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए इच्छुक हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर वर्तमान सरकर बदलना चाह रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में कई कारण ऐसे हैं, जिनके लिए वर्तमान सरकार बदलना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि यहां के लोगों का सपना तभी पूरा हो पाएगा, जब यहां राजग की सरकार होगी। यहां के लोग छोटे-छोटे मुद्दों से हटकर विकास की ओर देख रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493