बिहार विधानसभा चुनाव 5 चरणों में 12 अक्टूबर से (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में पूरा होगा। प्रथम चरण का मतदान 12 अक्टूबर को, जबकि अंतिम चरण का मतदान पांच नवंबर को होगा। मतों की गिनती आठ नवंबर को होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने यहां कहा, “आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।”

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो जाएगा।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 49 सीटों के लिए मतदान का प्रथम चरण 12 अक्टूबर को, 32 सीटों के लिए दूसरा चरण 16 अक्टूबर, 50 सीटों के लिए तीसरा चरण 28 अक्टूबर, 55 सीटों के लिए चौथा चरण एक नवंबर, जबकि 57 सीटों के लिए पांचवां और अंतिम चरण पांच नवंबर को संपन्न होगा।

जैदी ने कहा, “आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के इंतजाम किए हैं। सभी बूथों की सुरक्षा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा की जाएगी।”

पिछले बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) ने साथ मिलक चुनाव लड़ा था। भाजपा 102 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, और उसे 91 सीटों पर विजय मिली थी, वहीं जद (यू) ने 141 सीटों पर चुनाव लड़ा था, और उसे 115 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 168 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 22 सीटों पर ही जीत मिल पाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493