बिहार विधानसभा में बाढ़ की स्थिति पर हंगामा, कार्यवाही बाधित

पटना, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बिहार विधानसभा के मानूसन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर विपक्ष ने कार्य स्थगन कर बहस कराने की मांग की।

सत्ता पक्ष की ओर से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बाढ़ के मुद्दे को लेकर असंवेदनशील है।

इधर, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार नियम के अनुरूप किसी भी मुद्दे पर बहस को तैयार है। इसके बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि सैकड़ों लोग अब भी प्रशासन की ओर से राहत का इंतजार कर रहे हैं। सरकार लोगों तक राहत नहीं पहुंचा पा रही है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विपक्षी सदस्यों को कई बार शांत रहने की अपील की, लेकिन सदन में हंगामा जारी रहा। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की आर्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इधर, भाजपा के नेता और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि राजद का काम केवल हंगामा करना है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है, पर विपक्ष केवल हंगामा करना चाह रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493