बिहार : विवाह समारोह में डीजे बजाने के विवाद में दुल्हन की चाची की हत्या

औरंगाबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दुल्हन की चाची की हत्या कर दी गई जबकि इसमें दोनों पक्ष से चार-पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में तीन लोगांे को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पचकला गांव निवासी गुड्डू प्रसाद की भतीजी की शादी के लिए बुधवार की शाम दाऊद नगर से ही बारात आई थी। इसी दौरान बारात में डीजे बजाने को लेकर बाराती के साथ स्थानीय लोगों का विवाद शुरू हो गया।

इस क्रम में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान दुल्हन के चाची गीता देवी (25) के साथ भी मारपीट हुई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दाऊद नगर के थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने गुरुवार को कहा कि इस मारपीट में दोनों पक्षों से चार से पांच लोग घायल भी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी दाऊद नगर थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें बाराती पक्ष से नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493