बिहार : विवाह स्थल में वैन घुसी, 3 की मौत

बेगूसराय, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को एक अनियंत्रित पिकअप वैन विवाह स्थल में घुस गई, जिससे तीन लोगों की कुचल कर मौत हो गई, जबकि अन्य नौ लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद शादी का जश्न मामत में बदल गया।

पुलिस के अनुसार, रानी गांव में जीतन महतो की लड़की की शादी के दौरान एक पंडाल में ‘जयमाल’ कार्यक्रम चल रहा था, जिसे देखने के लिए काफी लोग एकत्रित थे। इसी बीच तेघड़ा की ओर से आ रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पंडाल में घुस गई।

बछवाड़ा के थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस हादसे में वैन से कुचलकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में बेगम सराय निवासी विनय कुमार यादव (43), शेरपुर निवासी उदगार महतो (40) और मटिहानी निवासी भौकू महतो (42) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को एक स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद पिकअप वैन का चालक फरार हो गया। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493