बिहार : व्यवसायी की हत्या पर हंगामा, पुलिस की गोली से 1 की मौत (लीड-1)

पथराव में एसएसपी सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को ताजपुर बंद बुलाया था। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को जामकर सड़क पर आगजनी की। जाम हटाने पहुंची पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने ताजपुर थाने पर पथराव कर दिया और वहां खड़े लगभग 20 वाहनों में आग लगा दी।

इस बीच पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। पुलिस की गोली से एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

राज्य पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने हालांकि पुलिस की गोली से किसी की मौत होने से इनकार किया है। अधिकारी ने कहा, “असामाजिक तत्वों द्वारा की गई गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हुई है। इसके बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।”

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए तिरहुत प्रक्षेत्र के आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक को समस्तीपुर जाकर पूरे मामले की जांच कर तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

ताजपुर थाना क्षेत्र के आषाढ़ी गांव निवासी दवा व्यवसायी जनार्दन ठाकुर (55) बुधवार रात ताजपुर से अपनी दुकान बंद कर अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में जमुआरी नदी किनारे श्मशान वाली सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। ताजपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह दर्दनाक घटना ‘जंगलराज’ का नमूना है, लेकिन अफसोस कि ‘जंगलराज’ शब्द का इस्तेमाल करने वाले अचानक सत्ताधारी हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493