बिहार : शराबबंदी के बाद 1 लाख लीटर शराब जब्त

पटना, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में अप्रैल महीने से लागू शराबबंदी के बाद से अब तक करीब 60,000 लीटर देशी शराब और 47,000 लीटर भारत में निर्मित विदेशी शराब जब्त की गई है। इस मामले में कुल 6,435 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के आयुक्त कुंवर जंग बहादुर ने यहां मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि विभाग द्वारा शराबबंदी को लेकर राज्य भर में छापेमारी अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद अबतक शराब को लेकर कुल 49,395 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 6,435 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बहादुर ने बताया कि इस दौरान कुल 1,07,968 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें 60,626 लीटर देशी शराब और 47,342 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 8,426 लीटर बीयर, 7,583 लीटर ताड़ी, 22,273 लीटर स्प्रीट तथा 25,174 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई।

राज्य के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने कहा कि राज्य में शराब से जुड़े सभी नियमों को अधिक सख्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में एक अप्रैल से देसी शराब पर और पांच अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी लागू की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493