बिहार : शराबी पति ने पत्नी, बेटी पर डाला तेजाब, गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी और बेटी पर तेजाब से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि पति अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मुजफ्फरपुर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी और बेटी पर तेजाब से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि पति अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जूरन छपरा क्षेत्र के रहने वाले आभूषण कारोबारी शिवराम वर्मा ने नशे की हालत में सोमवार को अपनी ही बेटी और पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की मदद से मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ब्रह्मपुरा के थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला संगीता देवी के बयान पर इस मामले की एक प्राथमिकी ब्रह्मपुरा थाने में दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सोमवार को उनके पति शिवराम वर्मा नशे की हालत में घर आए और गाली-गलौच व घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपी पति मारपीट करना लगा। जब इन दोनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जेवर साफ करने वाला तेजाब उठाकर उन दोनों के शरीर पर फेंक दिया।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने घटनास्थल से ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले वर्ष अप्रैल महीने से शराबबंदी लागू है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493