बिहार : शराब कारोबारियों ने लालू से मुलाकात की

पटना, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा एक अप्रैल से राज्य में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा के बाद राज्य के शराब कारोबारियों ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकत की। शराब कारोबारियों का कहना है कि या तो राज्य में पूर्ण नशाबंदी हो, या उन्हें भी कारोबार करने दिया जाए।

राज्य भर के कई शराब कारोबारी पटना में लालू प्रसाद के आवास पहुंचे और उनसे अपना दर्द सुनाया और एक ज्ञापन सौंपा।

हाजीपुर के शराब व्यवसायी राजीव रंजन ने बताया कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अप्रैल से शराबबंदी की घोषणा की है, वहीं सरकार के लोगों द्वारा ही कहा जा रहा है कि शराब की दुकान अब सरकार की एजेंसी चलाएगी।

उन्होंने कहा कि या तो पूर्णरूप से नशाबंदी हो, या फिर उन्हें भी बिहार में कारोबार करने दिया जाए।

एक अन्य शराब ब्यवसायी ने कहा कि यदि राज्य में शराब बंदी हुई तो इस कारोबार से जुड़े करीब बीस लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में गुटखा और ताड़ी पर भी कारगर ढंग से प्रतिबंध लगे।

शराब कारोबारियों ने कहा कि अगर सरकार पूर्ण रूप से शराब बंदी करती है, तो हम इसका स्वागत करते हैं, लेकिन अगर सिर्फ खुदरा दुकानदारों पर ही शराब बिक्री पर रोक लगती है, तो सारे व्यवसायी सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राज्य में एक अप्रैल से सभी तरह की शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493