पटना, 31 मई (आईएएनएस)। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के नेता संजय झा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा शुक्रवार को निर्विरोध बिहार विधान परिषद के सदस्य चुन लिए गए।
विधान परिषद की रिक्त हुई दो सीटों पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी का समय समाप्त होते ही निर्वाचन अधिकारी एवं विधानसभा के सचिव बटेश्वर नाथ पांडेय ने दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया तथा जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
संजय झा का कार्यकाल छह मई 2024 तक, जबकि शर्मा का कार्यकाल छह मई 2020 तक होगा।
निर्वाचित होने के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने दोनों को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि विधान परिषद सदस्य डॉ. सूरजनंदन प्रसाद और राजद के सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन के निधन के कारण ये दोनों सीटें रिक्त हुई थीं।
dharmpath.com dharmpath