बिहार : सड़क किनारे 2 युवकों का शव बरामद

बक्सर, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिला के सोनवर्षा आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों का शव बरामद किया है। दोनों कड़सर गांव के बताए जा रहे हैं।

डुमरांव के पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद शुक्रवार को पुलिस ने कड़सर गांव के पास सड़क के किनारे से दो युवकों का शव बरामद किया है। मृतकों की पहचान कड़सर गांव निवासी संतोष और पुन्नू कुमार के रूप में की गई है।

उन्होंने संदेह जाताया कि दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, पुन्नू का अपने ही पिता के साथ किसी बात को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था और उसका दोस्त संतोष भी काफी दिनों से उसके घर में ही रहता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493