बिहार : सड़क दुर्घटना में 3 की मौत

सुपौल, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक टैंकर (टैंक लॉरी) ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

सुपौल, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक टैंकर (टैंक लॉरी) ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, एक मोटर साइकिल पर सवार होकर तीन लोग जिले के हरदी गांव से दुर्गापूजा मेला देखकर वापस दीनापट्टी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सुपौल-पिपरा मार्ग पर तिलाबे नदी के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक बेकाबू टैंक लॉरी ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पिपरा के थाना प्रभारी चंद्रकांत ने कहा कि मृतकों में दीनापट्टी गांव निवासी नीतीश कुमार (23), शुभम कुमार (24) और आशुतोष कुमार (22) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद टैंकर का चालक और सह चालक फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493