बिहार : सड़क हादसे में एसआई समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत

खगड़िया (बिहार), 12 मई (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एसआई) सहित चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर एक जीप पर सवार पुलिसकर्मी गश्ती के दौरान क्षमता से अधिक सामान लिए जा रहे ट्रक का पीछा कर रहे थे, तभी दुर्गापुर के समीप ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान चालक ने जीप से नियंत्रण खो दिया और जीप सड़क किनारे बने बड़े गड्ढे में जाकर पलट गई।

मुफस्सिल थाना प्रभारी सुनील साहनी ने बताया कि दुर्घटना में एसआई धीरज कुमार सहित चार पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए खगड़िया स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक पुलिसकर्मी, परिवहन विभाग के पुलिस दल में कार्यरत थे। मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493