बिहार : सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत

भागलपुर, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में मां और अबोध बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

रंगरा के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात कटिहार जिले के डुमरा क्षेत्र निवासी विनोद यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से भागलपुर के नाराणपुर बाजार स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक के पास एक वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार विनोद यादव की पत्नी सुशीला देवी (32) और रानी (2) की मौत हो गई। विनोद सहित दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां दोनों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493