बिहार : सड़क हादसे में मां व 2 बच्चों की मौत

मुजफ्फरपुर, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

करजा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया, “सारण जिला के पुनेर गांव निवासी मनोज नाथ अपने ससुराल मड़वन प्रखंड के बोरबाड़ा गांव से एक मोटरसाइकिलसे वापस अपने गांव जा रहे थे। मोटरसाइकिल पर उनकी पत्नी मंजु देवी (25) और उनके दो बच्चे भी सवार थे। इसी बीच करजा चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दोनों बच्चे (एक की उम्र चार महीना तथा दूसरे की उम्र दो साल) की मौत हो गई जबकि दंपति बुरी तरह घायल हो गए।”

घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां मंजु देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यादव ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493