बिहार : सनकी पति ने पत्नी व बेटी की हत्या की

लखीसराय, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र में बुधवार की रात घरेलू विवाद में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और छह वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर घर के सामने ही शवों का दाह संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रेउटा गांव निवासी श्यामदेव मांझी का बुधवार की रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी करमी देवी से विवाद हो गया। इससे आक्रोशित मांझी ने पत्नी और छह साल की बेटी निशा कुमारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके साथ ही घर में मौजूद अपने तीन बच्चों और सास की जमकर पिटाई कर दी।

इसके बाद सभी लोगों ने घर से भागगर किसी तरह अपनी जान बचााई। इधर, आरोपी ने शवों का घर के बाहर ही दाह संस्कार कर दिया।

चानन के थाना प्रभारी सुनील कुमार झा ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने आरोपी मांझी को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मांझी मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493