बिहार : सिपाही पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, फरार

मधुबनी/नालंदा, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस के एक जवान पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। वह फरार बताया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मधुबनी जिले के लक्ष्मीसागर क्षेत्र निवासी युवती शनिवार रात अपने आवासीय परिसर का दरवाजा बंद करने गई थी।

आरोप है कि उसी दौरान जिलाधिकारी आवास पर प्रतिनियुक्त सिपाही (कांस्टेबल) अनिल सिंह अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। वे युवती को जबरन पास के खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने बाद फरार हो गए।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर नगर थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी अनिल सिंह नालंदा जिले का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उसके दोनों साथियों की भी तलाश जारी है।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) में शामिल पुलिस अधिकारी अनिल को पकड़ने के लिए सोमवार को नालंदा के ममुराबाद इलाके में पहुंची थी। उस दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं और वहां से भाग निकला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493