पटना, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह सुहावनी रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई खास फेरबदल न होने की संभावना जताई है। तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
बिहार के अन्य शहरों, गया में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री, पूर्णिया में 18.8 डिग्री और भागलपुर में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, गया में 32.3 डिग्री और पूर्णिया में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath