बिहार : सेल्फी लेने की कोशिश में 2 किशोरों की ट्रेन से कटकर मौत

कटिहार, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में कटिहार रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में दो किशोरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, कटिहार-बरौनी रेलखंड के कारी कोसी लाल पुल पर शुक्रवार सुबह शहर के तीन किशोर ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच दूर से ट्रेन आती देख तीनों दोस्त पुल पर सेल्फी लेने लगे। ट्रेन करीब आती देख एक किशोर ने नीचे नदी में छलांग लगा दी, मगर दो किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

कटिहार राजकीय रेल पुलिस के पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान कटिहार के ललियाही शिवाजी नगर निवासी समीर कुमार और रौशन कुमार के रूप में की गई है। दोनों मृतकों की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि नदी में छलांग लगाने वाले किशोर को घायल अवस्था में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493