बिहार से मोमबत्तियां व मच्छरमार अगरबत्तियां भी भेजी गईं नेपाल

पटना, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार से नेपाल भेजी जा रही राहत सामग्री में अब मोमबत्तियों और मॉर्टिन क्वॉयल को भी शामिल किया गया है। बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से गुरुवार को 80 हजार से ज्यादा खाने के पैकेट नेपाल भेजे गए। इसके अलावा नेपाल में फंसे लोगों को लाने के लिए 41 बसें भेजी गईं।

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ब्यास जी ने बताया कि गुरुवार को बिहार से राहत सामग्री की सबसे बड़ी खेप नेपाल भेजी गई। उन्होंने बताया कि नेपाल में फंसे लोगों को लाने के लिए गुरुवार को 41 बसें रवाना की गईं। इससे पहले भी बिहार से 55 बसें भेजी गई हैं।”

आपदा प्रबंधन विभाग नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, गुरुवार को राज्य से 89 हजार खाने के पैकेट नेपाल भेजे गए हैं। पटना से जहां 20,000 खाने के पैकेट भेजे गए वहीं पश्चिम चंपारण से 10 हजार, पूर्वी चंपारण से 20 हजार, सीतामढ़ी से 39 हजार खाने के पैकेट भेजे गए।

इसके अलावा पटना से 1500 कंबल, 8400 पानी की बोतलें, 25 टेंट और 250 कार्टून बिस्कुट के पैकेट जबकि दरभंगा से 500 साड़ियां, 500 कंबल, 5000 बिस्कुट, 300 पॉलीथिन शीट नेपाल भेजे गए।

बेगूसराय से 7,920 मोमबत्ती और 10 हजार मॉर्टिन क्वॉयल के अलावा 6,000 पानी की बोतलें, 20 हजार बिस्कुट के पैकेट और 600 चादर भूकंप पीड़ितों को भेजे गए हैं।

रक्सौल से तीन ट्रक राहत सामग्री नेपाल भेजी गई, जिसमें चूड़ा, कंबल, साड़ी, धोती, दूध पाउडर, नमक सहित कई अन्य सामग्री शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493