बिहार : हत्या मामले में विधायक अनंत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के अथमलगोला स्टेशन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मोकामा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पटना, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के अथमलगोला स्टेशन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मोकामा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, “सोमवार की रात मृतक रामजन्म यादव की पत्नी निक्की देवी के बयान पर बाढ़ रेल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह, कर्मवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया, रणवीर यादव को नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।”

दर्ज प्राथमिकी में निक्की ने कहा, “चार फरवरी को मैं अपने पति रामजन्म यादव और देवर के साथ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से अपने गांव लेमुआबाद आ रही थी, तभी अथमलगोला स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तब मेरे पति ट्रेन के दरवाजे पर गए।

उन्होंने कहा, “इसी दौरान पटना जिले के बाढ़ थाने के गुलाबबाग गांव निवासी रणबीर यादव ने उन्हें गोली मार दी और अपने साथियों के साथ भाग निकला।”

उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में साथ ही कहा कि इस हत्या में विधायक और कर्मवीर की भी संलिप्तता है।

पटना (पूर्वी) के रेल पुलिस उपाधीक्षक भगवान प्रसाद गुप्त ने कहा, “पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात अथमलगोला रेल स्टेशन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में रामजन्म यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। रामजन्म पर 20 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493