बिहार : हथियारों समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

बिहार शरीफ,1 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में नालंदा जिले के तेलहारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को गिरफ्तार किए गए इन तस्करों के पास से पुलिस को कई हथियार और गोलियां मिली हैं।

तेलहारा थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। दोनों युवकों की गिरफ्तारी तेलहारा बाजार से की गई है। वे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पुलिस ने पांच पिस्तौल, 125 राउंड गोली और 4,200 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान मुंगेर निवासी मोहम्मद अब्बास और जहानाबाद निवासी सुल्तान अहमद के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी मुंगेर से अवैध हथियार खरीदकर जहानाबाद आपूर्ति करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493