बिहार : हथियार के साथ कट्टर नक्सली गिरफ्तार

औरंगाबाद, 2 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक कट्टर नक्सली को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल और कुछ गोलियां बरामद की हैं।

औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनवर जावेद ने सोमवार को बताया कि रविवार रात पुलिस ने बिहुरी गांव के एक ठिकाने पर छापेमारी कर कट्टर नक्सली नंद दास को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से एक पिस्तौल और कई गोली बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसकी तलाश गया और औरंगाबाद पुलिस को कई नक्सली वारदातों में थी।

जावेद ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली पर कोंच थाना क्षेत्र के जाजापुर पुलिस कैम्प पर हमला करने का भी आरोप है, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई तथा नक्सलियों ने पुलिस के हथियार भी लूट लिए थे। गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493