बिहार, हिमाचल में नए राज्यपाल (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को बिहार और हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपालों की नियुक्ति की।

आधिकारिक बयान के अनुसार, रामनाथ कोविंद को बिहार और आचार्य देवव्रत को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी, जबकि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को सौंपा गया था।

पेशे से वकील कोविंद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलित मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष हैं और दो बार राज्यसभा सांसद (1994-2006) रह चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी हैं।

आचार्य देव व्रत साल 1981 से ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राचार्य थे। इतिहास तथा हिंदी में स्नातकोत्तर के अलावा वे न्यूरोपैथी व यौगिक विज्ञान के चिकित्सक हैं।

बयान के मुताबिक, कोविंद तथा देव व्रत की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493