नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को बिहार और हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपालों की नियुक्ति की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रामनाथ कोविंद को बिहार और आचार्य देवव्रत को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
पेशे से वकील कोविंद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलित मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष हैं और दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath