बिहार : 10 वर्षीय बच्ची के साथ मामा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार (लीड-1)

मुंगेर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी ही 10 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मुंगरैडा गांव निवासी 10 वर्षीय बच्ची अपनी मां की असमय मृत्यु बाद अपनी नानी के घर रहकर पढ़ने आई थी। पीड़िता का आरोप है कि तीन-चार दिन पूर्व जब उसकी नानी गांव में ही किसी अन्य के घर गई थी तभी चचेरा मामा और पड़ोसी शशिकांत तांती (30 वर्ष) घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बात को किसी से नहीं बताने को कहा।

नानी के घर वापस आने के बाद पीड़िता ने नानी से अपनी आपबीती सुनाई। नानी पीड़िता को लेकर थाने पहुंची।

आरोपी पीड़िता के ही पड़ोस में रहता है तथा रिश्ते में चचेरा मामा लगता है। आरोपी शादीशुदा है परंतु उसकी पत्नी तीन वर्ष पूर्व किसी अन्य युवक के साथ भाग गई है।

मंगेर के पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इधर, पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी युवक इन आरोपों से इंकार कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493