बिहार : 12 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र से पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने 12 किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुवार की रात नेपाल से चरस की एक बड़ी खेप सीमा के रास्ते यहां आने वाली है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल क्षेत्र के पास घेराबंदी कर तस्कर को 12 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

रक्सौल के थाना प्रभारी उग्रनाथ साह ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के भरतपुर जिले के नारायणघाट निवासी संतोष मगर के रूप में हुई है। बरामद चरस आधे-आधे किलोग्राम के थैले में रखी हुई थी।

साह ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2.40 करोड रुपये आंकी गई है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493