बिहार : 2 यात्री बसों की टक्कर में मप्र के 12 पर्यटक घायल

सासाराम, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो यात्री बसों के बीच हुई सीधी टक्कर में 12 से ज्यादा पर्यटक घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायल पर्यटक मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बताए जा रहे हैं।

शिवसागर के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा क्षेत्र के कुछ पर्यटक झारखंड के देवघर से बैद्यनाथ धाम के दर्शन कर एक बस पर सवार होकर बनारस जा रहे थे। इस दौरान गिरधरिया मोड़ के पास बस पर से चालक का नियंत्रण खो गया और विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य यात्री बस से टकरा गई और पलट गई। इस घटना में 12 से अधिक पर्यटक घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सासाराम स्थित सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना के बाद दोनों बस चालक फरार बताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493