‘बीइंग ह्यूमन’ के लिए सलमान का प्रशंसकों को धन्यवाद

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने 12 दिसम्बर को रीटेल एम्प्लोईज डे के अवसर पर अपने सभी प्रशंसकों को उनके गैर सरकारी संगठन ‘बीइंग ह्यूमन’ को देश का सबसे पसंदीदा ब्रांड बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

‘सुल्तान’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त सलमान ने शनिवार को फेसबुक पर अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।

सलमान ने फेसबुक पर 27 सेकंड का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों के प्रति आभार जताया है।

इस वीडियो में सलमान ने कहा, “नमस्कार, मेरा नाम सलमान खान है और रीटेल एम्प्लोईज डे के अवसर पर मैं आप सबको हमारे साथ किए आपके काम और आपके प्रयास के लिए धन्यवाद देता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं आपको यह भी याद दिलाना चाहता हूं कि ‘बीइंग ह्यूमन’ को आज देश का सबसे पसंदीदा ब्रांड बनाने का श्रेय आप सभी को जाता है और मैं सच में इसकी सराहना करता हूं।”

‘बीइंग ह्यूमन’ संस्था की शुरुआत 2007 में हुई थी और इसके जरिये सलमान ने देश में वंचित वर्ग के बच्चों को मदद देना शुरू किया।

इस संस्था ने कई कंपनियों के साथ साझेदारी की है और खासकर शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493