क्लब ने कहा है कि लोगों को इससे संबंधित आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।
गौरतलब है कि एसआईपीजी द्वारा चीन की अग्रणी सोशल साइट वीबो पर दिए गए बयान को ब्रिटिश अखबार ‘डेलीमेल’ में प्रकाशित खबर का जवाब माना जा रहा है। डेली मेल की खबर में चीन के सुपर लीग क्लब एसआईपीजी ने रूनी के लिए 7.5 करोड़ पाउंड की पेशकश की है।
क्लब ने अपने बयान में कहा, “हाल ही में एसआईपीजी की सभी गतिविधियों के बारे में दी गई जानकारियों को फैलाया जा रहा है। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें। किसी भी खिलाड़ी के साथ करार की खबर को क्लब सबसे पहले अपने आधिकारिक स्रोत के जरिए जारी करेगा।”
dharmpath.com dharmpath