‘बीएचके भल्ला ऐटहल्ला डॉट कॉम’ ने ‘जाने भी दो यारों’ की याद दिलाई’

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। जाने-माने अभिनेता टॉम ऑल्टर ने हालिया रिलीज फिल्म ‘बीएचके भल्ला ऐटहल्ला डॉट कॉम’ की तुलना बीते जमाने की गूढ़ हास्य फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ से की।

टॉम ने कहा, “मैंने अर्से बाद एक कमाल की फिल्म देखी है। ‘बीएचके..’ एकदम अलग फिल्म है और हास्यपूर्ण कहानी लिए हुए है। यह मुझे ‘जाने भी दो यारों’ फिल्म का हास्य व दमखम याद दिलाती है।”

‘बीएचके भल्ला ऐटहल्ला डॉट कॉम’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

‘जाने भी दो यारों’ भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के कुछ बेहतरीन पूर्व विद्यार्थियों-लेखक सुधीर मिश्रा, लेखक-निर्देशक कुंदन शाह, सिनेमेटोग्राफर बिनोद प्रधान, संपादक रेणु सलुजा, विधु विनोद चोपड़ा और सतीश कौशिक द्वारा बनाई गई फिल्म है।

‘बीएचके भल्ला ऐटहल्ला डॉट कॉम’ पांच फरवरी को रिलीज हुई थी। इसमें उज्जवल राणा, इंशिका बेदी, यशपाल शर्मा और बेंजामिन गिलानी सहित अन्य कलाकार भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493