संजय दत्त कमाल के लग रहे हैं : करीना कपूर खान

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल से गुरुवार को रिहा हुए अभिनेता संजय दत्त के बारे में अभिनेत्री करीना कूपर का कहना है कि वह कमाल के लग रहे हैं।

मैगनम आइसक्रीम के मेगनम ब्राउनी फ्लेवर के लांच पर बतौर एम्बेसडर पहुंचीं करीना ने कहा, “निश्चित तौर पर हम सब खुश हैं। किसी ने मुझे उनकी तस्वीर दिखाई, जिसमें वह कमाल के लग रहे हैं। हम संजू जी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं और मैं उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक हूं।”

करीना को संजय के साथ फिल्म ‘एलओसी कारगिल’ में देखा गया था, लेकिन उनकी बहन करिश्मा ने अभिनेता के साथ कई फिल्में की हैं।

दिवंगत सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे संजय को मार्च 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में हथियार अधिनियम के तहत पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।

संजय दत्त के प्रशंसकों ने उनकी रिहाई का स्वागत किया है। उन्होंने उनकी रिहाई का जश्न अलग अंदाज में मनाया गया।

चॉकलेट आइसक्रीम ब्रांड और इसके नए फ्लेवर के बारे में करीना ने कहा, “मैं चॉकलेट गर्ल हूं, क्योंकि चॉकलेट में कुछ तो ऐसा है, जो यह इतना अलग है। मुझे यह बहुत पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493